Daily Uses English Sentences Set 1

Daily Uses English Sentences Set 1

 Daily Use English Sentences

6000 Daily Use English Sentences With Hindi Meaning ( 60+ SET⚡)

6000 Daily Use English Sentences With Hindi Meaning ( 60+ SET⚡) Shashi Kumar Mahato 



संक्षिप्त विवरण : : Daily Use English Sentences Series का यह First पोस्ट है। और इस पोस्ट में रोज ( Daily life में या Daily Routine में ) बोले जाने वाले 6 हजार से भी ज्यादा वाक्यों को नीचें क्रमशः दिए गए हैं। और साथ ही इस पोस्ट में 'English Speaking' सीखने का सही तरीका क्या होता है । इसकी भी जानकारी दी गई है ।  


और इस पोस्ट के अंत में English speaking में यूज होने वाले लगभग सभी short forms भी दिए गए हैं जिसका प्रयोग अभी के समय में खूब किया जाता है । So इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढें और यहाँ बताएं गए सभी Points को Follow अवश्य करें । ताकि आपकी English speaking भी improve हो सकें ।


[[[ Notice ]]] ((( सभी स्टूडेंट्स ध्यान दें )))


इस साइट पर 'अब तक' अपलोड किए गए सभी Daily Use English Sentences वाले पोस्ट के link 'Page' Daily Use English Sentences link List🔗 में क्रमशः दिए गए हैं । यह पेज साइट के नीचले भाग में है । या फिर आप नीचे दिए गए link पर click करके भी जा सकते हैं ↓


Daily Use English Sentences link List Page :🔗




[(( महत्वपूर्ण जानकारी ))]


English Speaking सीखने का सही तरीका क्या होता है ।   


यदि आप वाकई में English speaking सीखना चाहते हैं और इसे सीखने का "दृढ़-निश्चिय" कर लिए हैं । और इसके लिए आप मेहनत करने को तैयार हैं । तो फिर नीचें बताएँँ गए सभी Points को Regular basic पर follow कीजिए । 


यदि आप इन सभी points को Regular basic पर Follow करते हैं तो फिर आपको कुछ ही दिनों में लगने लगेगा कि day by day आपकी English Speaking Improve हो रही है ।


If you want to speak fluently in english, then follow these steps Regularly.


यदि आप English में बोलना सीखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी Points को Regular basic पर follow कीजिए ।


1. Reading : पढना


2. Writing : लिखना


3. Listening : सुनना


4. Speaking : बोलना


5. Remembering : याद करना


------------------------------------------------------------

1. Reading : बोल बोल कर अंग्रेजी पढें📍

------------------------------------------------------------


English speaking सीखने के लिए या फिर उसे improve करने के लिए यह बेहद ही जरूरी है कि आप रोजाना Reading Practice करें और वो भी बोल बोल कर । 


और ऐसा इसलिए क्योंकि बोल बोल कर पढने से हमारे बोलने की शैली में शुद्धिकरण होता है। तथा हमारे Mind की क्षमता बढती है अंग्रेजी को catch करने, अंग्रेजी को सुनने और अंग्रेजी को समझने की । पुस्‍तकें व साहित्‍य


और बोल बोल कर पढने से हमें बहुत सी चीजें याद होने लगती है और हमारा Confidence भी बढने लगता है और ऐसा रोजाना करने से धीरे धीरे हमें अंग्रेजी समझ में आने लगती है, जिससे हम स्वतः ही धीरे धीरे अंग्रेजी बोलने लगते हैं । इसलिए 


आप रोजाना बोल बोल कर Reading Practice अवश्य करें, आप Reading Practice अंग्रेजी के किसी भी Book से शुरू कर सकते हैं । या फिर नीचे बताए गए Daily Use English Sentences से भी Start कर सकते हैं ।


--------------------------------------------------------

2. Writing : पढे हुए चीजों को लिखें📍

--------------------------------------------------------


English speaking सीखने में या फिर उसे improve करने में लिखने का भी एक 'अहम भूमिका' होती है । क्योंकि जब हम किसी भी पढे़ हुए चीज को लिखते हैं । या उसकी Notes तैयार करते हैं । तो ऐसा करने से वो चीज हमें याद होने लगती है । और 



जो चीज हमें याद हो उसे हम आसानी से बोल सकते हैं । इसलिए आप रोजाना Writing practice अवश्य करें, और हो सके तो उसे लिखते वक्त बोले भी, क्योंकि बोलने से भी बहुत सी चीजें हमें याद हो जाती है ।


और साथ ही आप रोजाना hindi to english translation practice भी अवश्य करें, आप लिखने की शुरुआत नीचें बताए गए Daily Use English Sentences और English Words से कर सकते हैं ।


-----------------------------------------------------------------------

3. Listening : अंग्रेजी के वाक्यों को बार बार सुने

-----------------------------------------------------------------------


English speaking सीखने में Listening का भी एक अहम भूमिका होती है । जिस प्रकार हम और आप हिंदी भाषा को सुन सुन कर बोलना सीखें हैं, ठीक उसी प्रकार से आप अंग्रेजी भाषा को भी सुन सुन कर बोलना सीख सकते हैं । जैसे -


बचपन से हमलोग हिंदी भाषा को सुनते आ रहे हैं। जिसके कारण हिंदी भाषा की सभी चीजें हमारे Mind में सेट हो गई है जिससे हमारा Mind हिंदी भाषा को अच्छे से Catch कर पाता है। उसे अच्छे से समझ पाता है और हिंदी में Thinking कर पाता है। 


और इसीलिए हमलोग जब चाहे इसे बेझिझक बोल पाते हैं । या फिर कोई बोले तो हम आसानी से 'समझ' जाते हैं । ठीक उसी प्रकार जब आप English में कोई चीज, एक बार, दो बार, तीन बार, या फिर बार बार सुनेंगे । तो वो भी आपके Mind में सेट होने लगेगा, आपको याद होने लगेगा ।


और बार-बार सुनने से आपका Mind, English के शब्दों या वाक्यों को समझना शुरू कर देगा । Thinking करना शुरू कर देगा, जिससे आप स्वतः अंग्रेजी बोलना start कर देंगे, इसलिए आप रोजाना English के वाक्यों को अवश्य सुनें, English के वाक्यों को आप Audio या Video किसी भी Format में सुन और देख सकते हैं ।


----------------------------------------------------------------------

4. Speaking : अंग्रेजी में बोलने का प्रयास करें📍

----------------------------------------------------------------------


English speaking का मतलब ही होता है अंगेजी मे बोलना । आप जितना ज्यादा अंग्रेजी मे बोलेंगें । उतनी ही जल्दी आपकी English speaking improve होगी । 


क्योंकि रोजाना English में बोलने से आपकी बोलने की शैली मे शुद्धिकरण होगा यानि आपका Pronunciation ठीक होगा । आपकी अंग्रेजी मे बोलने की Capacity बढेंगी और आपका Confidence level improve होगा । 


और साथ ही साथ आपका अंग्रेजी में बोलने का डर भी खत्म हो जाएगा । जिससे आप कहीं भी कभी भी अंग्रेजी में बोल पाएंगें । इसलिए आप रोजाना अंग्रेजी में बोलने का प्रयास अवश्य करें ।


अब सवाल ये उठता है । कि अंग्रेजी में बोलने के लिए आपको तो अंग्रेजी आना भी चाहिए । तो इसकी फिक्र आप ना करें । आप नीचे बताए गए Daily Use English Sentences से बोलना Start कर सकते हैं । या फिर आपको जो भी जितना भी अंग्रेजी आती है उसी को बोलना Start करें ।


-----------------------------------------------------------------------

5. Remembering : नीचे दिए गए points को याद करें

-----------------------------------------------------------------------


Fluent English बोलने के लिए निम्न चीजो को याद करना आवश्यक होता है । ↓


1. Vocabulary


2. Daily Use Words


3. Phrase And idioms etc


4. Verb forms ( v1,v2,v3,v4,v5 )


ये चारो English speaking की रीड है । और इसके बिना fluent English बोलना बहुत ही कठिन है ।


इसलिए यदि आपको English speaking improve करना है तो इन्हें आप Daily basic पर थोड़ा थोड़ा अवश्य याद करें ।


Commonly Used Daily Use English Sentences with Hindi Meaning is Available Here.

Learn Daily Use English Sentences


# Step-1.


💠 ये सच है । 

⚡ It is true.


💠 ये झूठ है ।

⚡ It is a lie.


💠 ये सही है ।

⚡ It/This is right.


💠 ये गलत है 

⚡ It/This is wrong.


💠 समझे ?   

⚡ Got it/understood.


◆ इसे ऐसे भी बोला जाता है ।


💠 ये सच है /  

💠 यह सच है ।  

⚡ It is true.


💠 ये झूठ है /

💠 यह झूठ है ।

⚡ It is a lie.


💠 ये सही है /

💠 यह सही है ।

⚡ It/This is right.


💠 ये गलत है /

💠 यह गलत है ।

⚡ It/This is wrong.


💠 समझे /

💠 समझ गये ।    

⚡ Got it/understood.


⚡ Did you understand.


# Step 2.


💠 देर मत करो ।

⚡ Don't be late


💠 परेशान मत हो ।

⚡ Don't worry


💠 कोई बात नहीं ।

⚡ No problem


💠 जाहिर सी बात है ।

⚡ Obviously


💠 शायद/हो सकता है ।

⚡ May be



💠 मै जा रहा हूँ ।

⚡ I am going.


💠 सोच लो ।

⚡ Think about it.


💠 इसे छूना मत ।

⚡ Don't touch it.


💠 तुम कहाँ हो ?

⚡ Where are you ?


💠 तुम कहाँ थे ?

⚡ Where were you ?




💠 मै रास्ते में हूँ ।

⚡ I am on the way.


💠 वो रास्ते में है ।

⚡ He is on the way.


💠 अभी तुम कहाँ हो /

💠 इस वक्त तुम कहाँ हो ?

⚡ Where are you right now ?


💠 अभी मै घर पर हूँ ।

⚡ I am at my home right now ?


💠 अभी मै मार्केट में हूँ ।

⚡ I am in the market right now ?


# Step-3.


💠 मुझे लगा ।

⚡ I thought


💠 मुझे लगता है ।

⚡ I think.


💠 मुझे लगा कि

⚡ I thought that


💠 मुझे लगता है कि ।

⚡ I think that.


💠 मुझे नहीं लगता कि

⚡ I don't think that



💠 मैने कहा । 

⚡ I said.


💠 उसने कहा । 

⚡ He said.


💠 मैने उससे कहा ।

⚡ I told him.

⚡ I said to him.


💠 उसने मुझसे कहा ।

⚡ He told me.

⚡ He said to me.


💠 उसने कहा कि

⚡ He told me that


💠 मैनें उससे कहा कि

⚡ I told him that


💠 उसने मुझसे कहा कि 

⚡ He told me that


# Step-4.


💠 कौन है ?   

⚡ Who is it ?


💠 मै कौन हूँ ?   

⚡ Who am i ?


💠 कौन है वो ?

⚡ Who is that ?


💠 यह कौन है ?

⚡ Who is this ?


💠 वहाँ कौन है ?

⚡ Who is there ?



💠 मुझे पता है /

💠 मै जानता हूँ /

💠 मुझे मालूम है ।  

⚡ I know.


💠 मुझे पता था /

💠 मै जानता था /

💠 मुझे मालूम था । 

⚡ I knew.


💠 मुझे नहीं पता / 

💠 मुझे नहीं पता है ।  

⚡ I don't know.


💠 मै नहीं जानता /

💠 मै नहीं जानता हूँ । 

⚡ I don't know.


💠 मुझे नहीं मालूम /  

💠 मुझे नहीं मालूम है ।  

⚡ i don't know.


💠 मुझे नहीं पता था /

💠 मै नहीं जानता था /

💠 मुझे नहीं मालूम था । 

⚡ I didn't know.


# Step 5.


💠 वो क्या है ?   

⚡ What is that ?


💠 मै नहीं मानता ।    

⚡ I don't believe.


💠 क्या हुआ ?   

⚡ What happened ?


💠 क्या हो रहा है ?

⚡ What's happening


💠 मुझे सब पता है ।

⚡ I know everything.



💠 मै कोशिश करूँगा ।    

⚡ I will try.


💠 मै कोशिश कर रहा हूँ ।    

⚡ I am trying.


💠 क्या तुमने कोशिश की ?

⚡ Did you try ?


💠 वह नहा रहा है ।   

⚡ He is taking a bath.


💠 मै बाजार जा रहा हूँ ।    

⚡ I am going to market.


# Step 6.


💠 क्या चल रहा है ?

⚡ What's going on ?


💠 क्या हुआ ?

⚡ What happened ?


💠 क्या बात है ?   

⚡ What is the matter ?


💠 तुम क्या कर रहे हो ?    

⚡ What are you doing ?


💠 तुम क्या सोच रहे हो ?    

⚡ What are you thinking ?


💠 तुम क्या ढूंढ रहे हो ?    

⚡ What are you looking for ?



💠 उसका कोई भरोसा नहीं ।

⚡ He is not reliable.


💠 तुम्हारा कोई भरोसा नहीं ।

⚡ You are not reliable.


💠 इसमें मेरा क्या कसूर है ?

⚡ What is my fault in it ?


💠 इसमें तुम्हारा क्या कसूर है ?

⚡ What is your fault in it ?


💠 इसमें उसका क्या कसूर है ?

⚡ What is his/her fault in it ?


# Step 7.


💠 डरो मत ।

⚡ Don't be afraid.

⚡ Don't be scared.


💠 कितना टाइम लगेगा ?

⚡ How long will it take ?


💠 तुम इस वक्त कहाँ पर हो ?

⚡ Where are you at this time?


💠 मै तो अभी घर पर नहीं हूँ ।

⚡ I am not at home right now.


💠 वो तो अभी घर पर नहीं हैं ।

⚡ He is not at home right now.



💠 सच मे : Really


💠 वैसे : By the way


💠 क्यों नहीं : Why not


💠 खैर/वैसे भी : Anyway


💠 आराम से : Take it easy


💠 दरअसल/असल मे : Actually


💠 बेशक/हाँ बिल्कुल : Of course!


💠 अरे... अब मै समझा । : Ooooo I Ccc.


💠 संयोग से/इतेफाक से/ मान लो कि : By chance


Vocabulary : शब्दकोश ↓


ऊपर दिए गए सभी वाक्यों मे जिन जिन English Words का प्रयोग किया गया है वो सभी English Words और उनके हिंदी मीनिंग नीचे दिए जा रहे हैं आप इसे अवश्य याद कर लें ।


सच - true,  

झूठ - lie,  

सही - Right,  

गलत - wrong, 

समझना - understand, 

देर - late, 

जाना - go, 

सोचना - think, 

छूना - touch, 

कहना - say, 

सोचना/लगना - think,  

वहाँ - there, 

जानना/पता होना/मालूम होना - know, 

सब/सबकुछ - Everything, 


विश्वास - Believe, 

होना - Happen, 

कोशिश करना - try,  

नहाना take a bath, 

बाजार जाना - go to market, 

बात - matter, 

करना - do, 

सोचना - think, 

ढूंढना - looking for, 

भरोसेमंद - Reliable, 

कसूर - fault, 

डरना-afraid/scared, 

इस वक्त - this time, 

अभी - right now, 

घर पर - at home,


List of Daily Use English Sentences used in daily life with hindi meaning.

Learn Daily Use Sentences :


# Step 8.


💠 बैठ जाओ ।   

⚡ Sit down.


💠 जल्दी करो !   

⚡ Hurry up !


💠 खड़े हो जाओ

⚡ Stand up.


💠 शर्माओ मत ।   

⚡ Don't be shy.


💠 मेरे साथ चलो ।   

⚡ Come with me.


# Step 9.


💠 झूठ मत बोलो ।

⚡ Don't lie.   

⚡ Don't tell a lie.


💠 इशारा मत करो ।

⚡ Don't gesture.


💠 चालाक मत बनो ।    

⚡ Don't be smart.


💠 मुद्दे पर आओ/

💠 मुद्दे पर आइए ।    

⚡ Come to the point.


💠 हल्ला मत करो ।   

⚡ Don't make a noise.


# Step 10.


💠 लड़ाई मत करो   

⚡ Don't fight.


💠 तुम कौन हो ?   

⚡ Who are you ?


💠 कोई है क्या ?   

⚡ Is someone there ?


💠 झगड़ा मत करो ।   

⚡ Don't make a quarrel.


💠 आप कब आयें ?     

⚡ When did you come ?


# Step 11.


💠 तुम क्या चाहते हो ?   

⚡ What do you want ?


💠 वह तुम्हारे जैसी दिखती है     

⚡ She looks like you.


💠 कृपया करके धीरे बोलिए ।   

⚡ Please speak slowly.


💠 जाने की जरूरत नहीं है ।  

⚡ There is no need to go.


💠 हमलोग कोचिंग जा रहे हैं ।   

⚡ We are going to coaching.


# Step 12.


💠 मै अपने घर मे हूँ ।    

⚡ I am in my house.


💠 क्या मै अंदर आ सकता हूँ ?    

⚡ May i come in ?


💠 तुम खड़े क्यों हो ?   

⚡ Why are you standing ?


💠 मै क्लास मे बैठा हूँ ।    

⚡ I am sitting in the class.


💠 अब मै कुछ बोलूँ ।    

⚡ May i say something now.


# Step 13.


💠 आज छुट्टी है ।   

⚡ Today is holiday.


💠 फोन आ रहा है ।   

⚡ The phone is ringing.


💠 मुझे गुस्सा मत दिलाओ ।   

⚡ Don't make me angry.


💠 तुमसे ये उम्मीद नहीं थी /

💠 आपसे ये उम्मीद नहीं थी ।    

⚡ I didn't expect it from you.


💠 तुम कहाँ से आए हो ?    

⚡ Where have you come from ?


Vocabulary : शब्दकोश ↓


ऊपर दिए गए सभी वाक्यों मे जिन जिन English Words का प्रयोग किया गया है वो सभी English Words और उनके हिंदी मीनिंग नीचे दिए जा रहे हैं आप इसे अवश्य याद कर लें ।


शर्माना - Shy,  

झूठ बोलना - tell a lie, 

इशारा करना - gesture, 

चालाक बनना - be smart, 

हल्ला करना - make a noise,  

लड़ाई करना - fight,   

झगरना/झगड़ा करना - quarrel,  


चाहना - want, 

धीरे बोलना - Speak slowly,   

जरूरत - Need, 

खड़ा - Stand, 

बैठना - Sit,  

कुछ बोलना - Say something,  

छुट्टी - holiday,  

गुस्सा - angry,  

उम्मीद/आशा - expect,


List of Spoken English Sentences with Hindi Meaning.

Learn Spoken English Sentences


# Step 14.


💠 घबराओ मत ।

⚡ Don't panic.


💠 चिंता मत करो ।

⚡ Don't worry.


💠 मै जल्दी मे हूँ ।

⚡ I am in a hurry.


💠 क्या कहा तुमने ?

⚡ What did you say ?


💠 जो हो गया सो हो गया ।

⚡ Let bygones be bygones.


# Step 15.


💠 वह सोया हुआ था ।

⚡ He was asleep.


💠 मुझे तुम पर गर्व है ।

⚡ I am proud of you.


💠 बकवास मत करो ।/

💠 बेकार की बात मत करो ।   

⚡ Don't talk nonsense.


💠 इसमें खास बात क्या है ?/

💠 इसमें ऐसा क्या खास है ?

⚡ What's so special in it


💠 मेरे पास नकद रुपया नहीं है ।

⚡ I don't have any cash.


# Step 16.


💠 तुम कायर हो ।   

⚡ You are coward.


💠 यह किसके लिए है ?   

⚡ Who is it for ?


💠 तुम डरपोक हो ।    

⚡ You are timid/coward.


💠 इसमें रोने वाली क्या बात है ?

⚡ What's there to cry ?


💠 क्या आप मुझसे क्रोधित हैं ?   

⚡ Are you angry with me ?


💠 आप मुझसे नाराज हैं क्या ?    

⚡ Are you annoyed with me ?


# Step 17.


💠 मुझे लगता है ।

⚡ I think.


💠 एक बात बोलूँ ।

⚡ Do i say one thing.


💠 मै पक्का आउंगा ।

⚡ I will come for sure.


💠 ज्यादा हँसो मत ।

⚡ Don't laugh too much.


💠 मै जुबान का पक्का हूँ ।

⚡ I am a person of words.


# Step 18.


💠 यहाँ से चले जाओ ।    

⚡ Go away from here.


💠 तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई !    

⚡ How dare you !


💠 आज वर्षा हो सकती है ।    

⚡ It may rain today.


💠 अब आपकी तबीयत कैसी है ?

⚡ How are you now ?


💠 मुझसे कौन मिलना चाहता है ?

⚡ Who wants to meet me ?


# Step 19.


💠 सुधर जाओ ।/

💠 अपनी आदतें सुधारो ।

⚡ Mend your ways.


💠 वह तो बड़ा ही लीचड़ (आदमी) है 

⚡ He is very sluggish.


💠 क्या ये तुम्हारा आखरी फैसला है ?

⚡ Is this your final decision ?


💠 ये उनका आपसी मामला है ।

⚡ It is their mutual matter/affair.


💠 ये मेरी आखरी चेतावनी है तुम्हें ।

⚡ This is my last warning to you.

⚡ This is my final warning to you.



# Step 20.


💠 क्या तुम्हारे पास मोबाइल है ?    

⚡ Do you have a mobile ?


💠 मै तुमसे कुछ पुछ रहा हूँ ।    

⚡ I am asking you something.


💠 मामला बिगड़ गया है ।

⚡ The matter has become serious.


💠 क्या तुम कुछ बोलना चाहते हो ?    

⚡ Do you want to say something ?


💠 मै सुबह से काम कर रहा हूँ ।    

⚡ I have been working since morning.


Vocabulary : शब्दकोश ↓


ऊपर दिए गए सभी वाक्यों मे जिन जिन English Words का प्रयोग किया गया है वो सभी English Words और उनके हिंदी मीनिंग नीचे दिए जा रहे हैं आप इसे अवश्य याद कर लें ।


घबराना - Panic, 

चिंता करना - worry, 

कहना - Say, 

सोया हुआ - asleep,  

गर्व - proud, 

बेकार की बात करना - talk nonsense,

बकवास करना - talk nonsense,

खास - Special,  

कायर - coward, 

डरपोक - timid,   

नाराज - annoyed,  

पक्का - for sure,  


हँसना - Laugh, 

जुबान का पक्का - Person of words,  

हिम्मत करना - Dare,   

वर्षा होना - rain, 

चाहना - want, 

मिलना - meet,  

लीचड़ आदमी - sluggish,  

आखरी फैसला - final decision,  

मामला - matter/affair, 

चेतावनी - warn, 

पूछना - ask, 

काम करना - work, 

सुबह से - Since morning,


List of English Speaking Sentences used in daily life with meaning in hindi.

Learn Daily Use English Speaking Sentences.

# Step 21.


💠 तो क्या/

💠 तो क्या हुआ 

⚡ So what


💠 कोई बात नहीं ।

⚡ Never mind.

⚡ No problem.


💠 यह तुम्हारा भ्रम है ।

⚡ It is your illusion.


💠 यह केवल तुम्हारा भ्रम है ।

⚡ It is just your illusion.


💠 इसमें शर्म की क्या बात है ?/

💠 इसमें शर्माने वाली क्या बात है ?

⚡ What's there to shy ?


💠 ऐसा कहने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई ?

⚡ How dare you say that ?/

⚡ How dare you say like that ?


💠 अगर मेरा बस चलता तो मै उसे जान से मार देता ।

⚡ If i had my way, i would kill him.


💠 अगर मेरा बस चलता तो मै उसे बुरी तरह पीटता ।

⚡ If i had my way, i would beat him badly.


# Step 22.


💠 जाहिर सी बात है ।

⚡ It's obvious.


💠 मुझसे झूठ मत बोलो ।

⚡ Don't lie to me.


💠 मै मजाक कर रहा हूँ ।

⚡ I am kidding.


💠 तुम्हें शर्म आनी चाहिए ।

⚡ You should be ashamed.


💠 मुझे शर्मिंदा मत करो ।

⚡ Don't embarrass me.

⚡ Don't put me to shame.


💠 आप मुझे गलत समझ रहे हैं ।

⚡ You are taking me wrong.

⚡ You are misundersting me.


# Step 23.


💠 हिचकिचाओ मत ।

⚡ Don't hesitate.


💠 जबान संभाल के ।

⚡ Mind your language.


💠 समझने की कोशिश करो।

⚡ Try to understand.


💠 क्या मै वजह जान सकता हूँ ?

⚡ May i know the reason ?


💠 उसके जिम्मेदार तुम हो ।

⚡ You are responsible for that.


💠 मै ये यूं ही पूछ रहा हूँ ।

⚡ I am asking this without any reason.


# Step 24.


💠 क्या बेहूदगी है !

⚡ What nonsense !


💠 कितनी शर्म की बात है !

⚡ What a shame !


💠 ज्यादा भाव मत खाओ ।

⚡ Don't act so pricey.


💠 ये मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है ।

⚡ It's not a big deal for me.


💠 बात को ज्यादा बढाओ मत ।

⚡ Don't stretch the matter further.


💠 चिंता मत करो, ये कोई बड़ी बात नहीं है ।

⚡ Don't worry, it's not a big deal.


# Step 25.


💠 इसीलिए तो मैने उसे पीटा ।

⚡ That's why i beat him.


💠 इसीलिये तो मै जा रहा हूँ ।

⚡ That's why i am going.


💠 इसीलिए तो मै तुमसे पूछ रहा हूँ ।

⚡ That's why i am asking you.


💠 इसीलिए तो मै यह बोल रहा हूँ ।

⚡ That's why i am speaking this.


💠 इसीलिए तो मै अंग्रेजी सीख रहा हूँ ।

⚡ That's why i am learning english.


# Step 26.


💠 वह कोई ऐरा गैरा नहीं है ।

⚡ He is not dick and herry.


💠 मै कोई ऐरा गैरा नहीं हूँ ।

⚡ I am not dick and herry.


💠 आइंदा से ऐसा नहीं होगा ।/

💠 आज के बाद से ऐसा नहीं होगा ।

⚡ As of now, it will not happen.


💠 कम से कम तुम मुझे बता तो सकते थे ।

⚡ At least you could tell me.


💠 ज्यादा से ज्यादा इसमें 5 मिनट लगेंगे ।

⚡ At the most it will take 5 minutes.


💠 ज्यादा से ज्यादा इसमें सिर्फ 10 मिनट लगेंगे ।

⚡ At the most it will take only 10 minutes.


# Step 27.


💠 क्या कोई खास बात है ?

⚡ Is there anything special ?


💠 कोई खास बात नहीं है ।

⚡ There is nothing special.


💠 अपना गुस्सा मुझ पर मत निकालो ।

⚡ Don't take out your anger on me.


💠 मै बीच मे नही फसना चाहता ।

⚡ I don't want to be stuck in the middle.


💠 मै नहीं चाहता कि तुम बीच मे फसो ।

⚡ I don't want you to be stuck in the middle.


Vocabulary : शब्दकोश ↓


ऊपर दिए गए सभी वाक्यों मे जिन जिन English Words का प्रयोग किया गया है वो सभी English Words और उनके हिंदी मीनिंग नीचे दिए जा रहे हैं आप इसे अवश्य याद कर लें । 


भ्रम - illusion, 

शर्माना - shy, 

हिम्मत - dare, 

जान से मारना - kill, 

बुरी तरह - badly,  

झूठ बोलना - lie, 

मजाक करना - kidding, 

शर्म - ashamed, 

शर्मिंदा करना - Embarrass/shame,   

हिचकिचाना - hesitate,


समझना - understand, 

कोशिश करना - try,  

वजह/कारण - reason, 

जिम्मेदार - responsible, 

यूं ही - without any reason,  

बेहूदगी - nonsense,  

भाव खाना - act pricey, 

चिंता - worry, 

कोई बड़ी बात नहीं - not a big deal,


इसीलिए तो - that's why, 

पीटना - beat, 

बोलना - speak,  

सीखना - Learn,  

ऐरा गैरा - dick and herry,  

आइंदा से/आज के बाद से - As of now,  

कम से कम - At least,  

ज्यादा से ज्यादा - At the most,  

खास - Special, 

बीच में फसना - stuck in the middle.



[(( Short Forms : संक्षिप्त रूप ))]

----------------------------------------------------


English Speaking All Short Forms List/Daily Use Words Short Forms List.

अभी वर्तमान समय में English Speaking और English Writing दोनों में ही Words के Short Forms का प्रयोग ज्यादा किया जाता है इसलिए हमनें नीचे कुछ महत्वपूर्ण Short Forms को दिए हैं । आप इन्हें अवश्य ही याद कर लें । 


Note : ऊपर सभी Sentences में Long form का प्रयोग आपकी सुबिधा के लिए किया गया है ताकि आपको आसानी से समझ में आ सके । 


Words Short Words Short


i am I'm We are We're


i was i's We have We've


i will i'll We had We'd


i have i've We will We'll


i had i'd He is He's


Words Short Words Short


You are You're He was He's


You have You've He has He's


You had You'd He had He'd


You will You'll He will He'll


Words Short Words Short


She is She's It is it's


She was She's It was it's


She has She's It has it's


She had She'd It had it'd


She will She'll It will it'll


Words Short Words Short


They are They're They had They'd   


They have They've They will They'll


What is What's Let us let's 


Who is Who's That is That's



> Negative Words : नकारात्मक शब्द > 


Words Short Words Short


Is not isn't Are not Aren't


Was not Wasn't Were not Weren't


Have not Haven't Has not Hasn't


Had not Hadn't


Words Short Words Short


Shall not Shan't Will not Won't


Do not Don't Does not Does't


Did not Didn't Used not usedn't


Can not Can't Could not Couldn't


Should not Shouldn't Would not Wouldn't


Words Short Words Short


May not mayn't Might not mightn't


Must not mustn't Ought not oughtn't


Need not needn't Dare not daren't


Note : ये पोस्ट यहीं तक है । और इससे आगे के Sentences को Next पोस्ट में बताया गया है, जिसका link नीचे दिया गया है, आप नीचें दिए गए link पर click करके पढ सकते हैं ।



अब मै आशा करता हूँ कि आपको ये पोस्ट helpful लगा होगा और यदि आपको यह पोस्ट helpful लगा हो, तो इस पोस्ट को अपने Friends और other students को share अवश्य करें । ताकि वो सब भी इस पोस्ट को पढ सकें ।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने